मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जैश के फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े डॉक्टरों से पूछताछ करने श्रीनगर जाएगी एटीएस

November 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

यूपी से पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल के सदस्यों से पूछताछ करने के लिए यूपी एटीएस की टीम श्रीनगर और दिल्ली जाएगी। एटीएस श्रीनगर में डॉ. शाहीन, उसके भाई डॉ. परवेज और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल से उनसे जुड़े बाकी लोगों और मददगारों के बारे में पता लगाएगी। साथ ही, श्रीनगर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ की रिपोर्ट के आधार पर सवाल किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर श्रीनगर पुलिस ने भी यूपी पुलिस से जैश के यूपी में मौजूद स्लीपिंग माड्यूल्स, फायनेंसर और जेल में बंद आतंकियों के बारे में सूचना मांगी है। वहीं दूसरी ओर कानपुर से डॉ. आरिफ मीर और हापुड से डॉ. फारुख अहमद डार को हिरासत में लिए जाने के बाद उनसे भी पूछताछ के लिए एटीएस की सहारनपुर स्थित देवबंद यूनिट की टीम को दिल्ली भेजा गया है। बता दें कि दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बीते 24 घंटे के दौरान हिरासत में लिया है।दरअसल, फरीदाबाद माड्यूल का खुलासा होने के बाद दिल्ली में बम धमाके की वारदात से जैश-ए-मोहम्मद की तीन राज्यों में गहरी पैठ सामने आई है, जिसके बाद तीनों राज्यों की पुलिस के साथ आईबी और केंद्रीय गृह मंत्रालय भी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहा है। आईबी के अधिकारी तीनों राज्यों के पुलिस प्रमुखों और एटीएस चीफ के संपर्क में हैं और तमाम जानकारियों को साझा किया जा रहा है ताकि जैश-ए-मोहम्मद के इस नेटवर्क को नेस्तनाबूद किया जा सके। इसी वजह से एटीएस यूपी से पकड़े जा रहे सभी आरोपियों और संदिग्धों से पूछताछ करेगी ताकि उनके नेटवर्क का पता लगाकर जैश के मददगारों के खिलाफ भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा सके। बता दें कि इस नेटवर्क में शामिल 6 डॉक्टरों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज, डॉ. आरिफ मीर और डॉ. फारुख अहमद डार शामिल है। सूत्रों की मानें तो अभी कश्मीर निवासी कई डॉक्टर एजेंसियों के रडार पर हैं। ये जिन संस्थानों में काम कर रहे हैं, वहां लगातार एटीएस छानबीन कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights