मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चंदौली: दीरेहु पहाड़ी पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, पारिवारिक रजामंदी न मिलने से उठाया कदम

November 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


चंदौली। पीडीडीयू नगर जिले के चकिया थाना क्षेत्र के दीरेहु पहाड़ी पर गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने दोनों को बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अचेत अवस्था में संयुक्त जिला अस्पताल, चकिया ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान दीरेहु निवासी राज सोनकर के रूप में हुई है, जबकि युवती पास के ही एक वार्ड की बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण दोनों के बीच तनाव चल रहा था। दोनों ने पहले भागकर शादी का किया था प्रयास
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले राज ने युवती को भगाया था। इस पर युवती के परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था और राज को जेल भेजा गया था। बाद में उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई। वह इसी साल मार्च में जेल से रिहा हुआ था। गुरुवार की सुबह दोनों फिर मिले और दीरेहु पहाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से जहरीली दवा का रेपर भी बरामद किया है। चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। वहीं, गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights