मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
खेल

खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वातसल्य सेवा संस्थान के बच्चों ने 12 पदक जीते

November 13, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दिव्यांगों में खेल भावना जागृत करने व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कैंट स्थित आशा विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 300 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया और 50 व 100 मीटर की दौड़ के साथ-साथ ट्राई साइकिल दौड़ व बोचे बॉल में भी दिव्यांगों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर पदक जीते। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया और सभी के चेहरे पर खुशी व आत्मविश्वास झलक रहा था। बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ कैंट स्थित आशा विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वातसल्य सेवा संस्थान के बच्चों ने 12 पदक जीते। प्रतीक शर्मा, हिमांशु पालीवाल, उदित को गोल्ड और माधव राजपूत, अयान खान, वत्सल को सिल्वर एवं सोनम, काव्य मौर्य, आशुतोष अग्रवाल, गौरव को ब्रोंज़ मेडल मिला। चेयरमैन श्रीमती चेतना सक्सेना ने सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर चेयरमैन चेतना सक्सेना ने बताया कि वह लगातार दिव्यांग जनों के हित में कार्य कर रही हैं। उनको मान-सम्मान दिलाने से लेकर सक्षम बनाने तक के लिए उन्हें जागरूक करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो कोई भी कठिनाई आपको रोक नहीं सकती। दिव्यांग क्रीड़ा प्रतियोगिता समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। दिव्यांग जनों के प्रति समाज की विशेष जिम्मेदारी है। सभी को उसका पालन करना चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन चेतना सक्सेना, सचिव साहिल सक्सेना, हिमांशु, प्रतीक, ओम,आशुतोष,राधिका,सोनम,अयान,सुधन, तनसुका, हंस,यश,पीहू, शिव,गौरव, वंश, उदित, भावना सक्सेना, निधि सक्सेना, प्रीति सक्सेना, सरिता तलवार, डॉक्टर गिरीश दत्त शर्मा, डॉक्टर इंद्रेश गुप्ता, डॉक्टर संदीप, डॉक्टर साहिबा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights