बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र में दो अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, अमित अग्रवाल उर्फ राजा और कमल बेदी उर्फ सोनू पंजाबी द्वारा ग्राम बंडिया में लगभग 100 बीघा भूमि पर बिना स्वीकृति के सड़कों, नालियों और बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसी प्रकार बाबू राम, संजीव, विरेन्द्र और रविन्द्र द्वारा ग्राम टयूलिया में करीब 20 बीघा क्षेत्र में भी अवैध प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था। इन दोनों स्थलों पर प्राधिकरण के सहायक अभियंता धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संदीप कुमार व प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया गया।