मदर एथीना स्कूल की रोबोटिक्स प्रयोगशाला में विद्यार्थियों ने मॉडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया

Screenshot 2025-11-11 193509
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज कक्षा-4 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों हेतु रोबोटिक्स प्रयोगशाला में विविध प्रकार के मॉडल बनाने हेतु एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत कक्षावार समूह में विद्यार्थियों ने ग्रिपर क्रेन, पुली क्रेन, प्री-व्हील बेस एवं सिंपल क्रेन मशीन बनाकर चलाकर दिखाए। इन प्रतिभागियों में जिस समूह के द्वारा बनाया गया मॉडल पूर्णतः सही एवं चलने में समर्थ था, उसी समूह को विजेता घोषित किया गया। विद्यार्थी इस प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए बहुत ही उत्साहित एवं आनंदित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि विद्यार्थियों हेतु आज के युग में तकनीक और नवाचार ही प्रगति की आधारशिला हैं। विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शोधात्मक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान क्षमता तथा भविष्य की तकनीकों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि हमारे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं लगन के साथ इसमें भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights