भाजपा ने चलाया मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा हुए शामिल

hhhgh
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली की द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भोजीपुरा विधानसभा एवं मीरगंज विधानसभा की कार्यशाला हुई। विधानसभा की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा जी रहे।
कार्यशाला में सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्य्क्ष, बीएलए, बूथ प्रवासी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला प्रभारी चौधरी सिंह ने कहा कि मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 4 नवंबर से एसआईआर की शुरूआत की गई है। जिसके लिए बीएलओ लगाए गए हैं जो घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम दिसंबर तक चलेगा। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर बूथ प्रवासी के रूप में लगाया गया है। सभी बूथों के बीएलए अपने बूथ के बीएलओ से मिलकर गणना प्रत्र को भरवाने में मदद करेंगे। बीएलओ दो प्रतियो में गणना प्रपत्र देंगे जिनमें मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रमसंख्या तथा विधानसभा क्षेत्र का नाम पहले से अंकित होगा। मतदाता को इन प्रपत्रों में अपनी जन्म तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व उनका एपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व एपिक नंबर भरना होगा। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओ व जिनके नाम मतदाता सूची से किन्हीं कारणों वश छूट गए हैं। उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराना है। उन्होंने कार्यशाला में पार्टी के आगामी कार्यक्रमो को विस्तृत रूप से बताया और उसे सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी। केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक मंडल अध्य्क्ष, पदाधिकारी गण अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करें और अधिक से अधिक मतदाताओं के आवेदन समय पर जमा करवाएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान में पूरी गंभीरता से जुडने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संग्ठन में बूथ, शकित केंद्र और मंडल स्तर तक यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न छुटे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए सक्रिय रूप से लगना है। नए मतदाताओं को सूची में जोड़े। यह सबसे महत्वपूर्ण अभियानों में से एक है। हमारे कार्यकर्ता बहुत मेहनती है। सभी कार्यकर्ता मिल कर अभियान को सफल बनाने का काम करे। वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यशाला में सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत गाया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ डी सी वर्मा, जिला पंचायत अध्य्क्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, एमएलसी महाराज सिंह, पूर्व जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, अंकित शुक्ला, अभय चौहान, राहुल साह, तेजेश्वरी सिंह, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सत्येंद्र यादव, योगेश पटेल, चैयरमैन बुद्धसेन मौर्य, महिपाल सिंह गंगवार, मंजू कोरी, तेजपाल फौजी, अजयवीर, कैलाश शर्मा, अनिरुद्ध सिंह, राम किशन मौर्य, वेदप्रकाश पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, शिवम शर्मा, केपी राना, यशवंत सिंह, राजू भारती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights