बरेली। कालीबाड़ी स्थित श्री विष्णु बाल सदन जूनियर हाई स्कूल में आज बच्चों को वन्देमातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक लघु प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बच्चों को वन्देमातरम् गीत किसके द्वारा लिखा गया, कितने समय में गाया गया, पहली बार कब गाया गया, किस स्थान पर गाया गया इत्यादि प्रश्नों की जानकारी दी गई। पूरे विद्यालय के विद्यार्थियों प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल प्रधानाचार्या मंजू खत्री व स्टाफ ने मिलकर वन्देमातरम् राष्ट्रीय गीत का गायन किया। अंत में प्रधानाचार्या मंजू खत्री ने वन्देमातरम् का पूरा अर्थ व राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान में अंतर समझाया व सभी का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएँ प्रदान की।