बरेली। समाज सेवा मंच की ओर से किला क्षेत्र में गुरुवार को एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने बच्चों को गौ-सेवा एवं राष्ट्रीय सेवा के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर बच्चों ने फूल भेंट कर समाजसेवियों का उत्साहवर्धन किया। मंच अध्यक्ष नदीम शम्सी ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता में लगे समाजसेवी शेखर अग्रवाल, समाजसेविका नेहा खान, आई.पी. पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल निशा, समाजसेविका जन्नत नदीम, समाजसेवी रजत अग्रवाल, दीपक सहित अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सेवा, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।