मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 1 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
सर्वपितृ अमावस्या 2026: पितृ दोष दूर करने का खास मौका, इन 5 चीजों का दान जरूर करें!मातृ नवमी का श्राद्ध 2026: पहली बार कर रहे हैं श्राद्ध? न करें ये 5 बड़ी भूलें, जानें सही नियमरोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदन
Uttar Pradesh

यूपी चुनाव2022: मौजूदा करीब 30 से 35% विधायकों के टिकट काट सकती है बीजेपी

July 26, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल के प्रारंभ में ही होने वाला विधानसभा चुनाव 2022 है. पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीजेपी अपने विधायकों का सर्वे कराएगी. क्षेत्र में काम और लोकप्रियता के आधार पर टिकट पर अंतिम मुहर लगेगी. बताया जा रहा है कि अगस्त में सर्वे कराया जाएगा. सर्वे आधार पर मौजूदा विधायकों का परफॉर्मेंस आंका जाएगा और फिर उनके सियासी भविष्य का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा. सूत्रों की मानें तो इस बार सर्वे के आधार पर क़रीब 30 से 35 प्रतिशत मौजूदा विधायकों का टिकट काटा जाएगा और उनकी जगह पर नये चेहरों को मौका दिया जाएगा. एक आम धारणा है कि सरकार में रहने वाली पार्टी को सत्‍ता विरोधी लहर का नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए बीजेपी की रणनीति है कि जो भी थोड़ी बहुत नाराजगी जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में होगी, उसको स्थानीय स्तर पर ही इस फॉर्मूले से दूर कर दिया जाएगा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसी फ़ॉर्मूले को अमल में लाया गया था और जिन सांसदों का परफॉर्मेंस पार्टी के हिसाब से ठीक नहीं आया था, बड़ी संख्या में उनके टिकट काटे गए थे. हालांकि, इसके साथ ही बीजेपी और योगी सरकार आगामी चुनाव में जीत के लिए दूसरे मोर्चों पर भी लगातार काम कर रही है. कुछ ही दिन के अंदर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के लिए योगी मंत्रीमंडल का विस्तार भी किए जाने की संभावना है. चुनाव के समय नाराजगी न हो इसके लिए किसी मंत्री को हटाया नहीं जाएगा, लेकिन मंत्रालयों में फेरबदल संभव है.


योगी सरकार ने अयोध्या, मथुरा, काशी जैसे धार्मिक शहरों का कायाकल्प करवाया है, उसको भुनाने की रणनीति पर भी काम शुरू कर दिया गया है. बहुचर्चित जनसंख्या नियंत्रण नीति से लेकर प्रदेश में रिकॉर्ड रोज़गार देने के काम के साथ कोरोना की चपेट में आने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी ने ठीक होते ही पूरे प्रदेश में तूफानी दौरा किया और अपने कौशल से कोरोना पर प्रदेश में काबू पाया. इस इमेज को लेकर एक व्यापक रणनीति बीजेपी ने यूपी के लिए बनाई है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights