सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ मुरादाबाद पहुंचे,पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने के लिए शहर मेंं पहुंच चुके हैं। वह सर्किट हाउस में करीब ढाई घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम केवल उन लोगों से मुलाकात करेंगे, जिनका नाम मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी होने वाली सूची में रहेगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में साफ-सफाई के साथ ही पेड़ोंं की छंटाई का काम किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी प्रभाकर चौधरी के अलावा पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारियों ने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक डीएम और एसएसपी ने सर्किट हाउस के परिसर के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए। शनिवार को करीब दो बजे सीएम सर्किट हाउस में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।इसके बाद वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों और मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के भाजपा पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। सर्किट हाउस में व्यवस्थाओं को देखने के लिए सीडीओ आनंद वर्धन, एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीती जायसवाल, एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी पहुंचे।

केवल पास धारकों को मिलेगी अनुमति

देश में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सर्किट हाउस के आसपास पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है। इस दौरान दिल्ली रोड पर आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सर्किट हाउस के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सर्किट हाउस में सुबह दस बजे तीन अपर पुलिस अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही आठ पुलिस उपाधीक्षक, 58 इंस्पेक्टर, 425 सिपाही, 120 सब-इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही दो कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है।

जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के पास हुए जारी

बीजेपी पदाधिकारियों की सूची मिलने के बाद जिला प्रशासन ने सर्किट हाउस में प्रवेश की अनुमति के लिए 26 गणमान्य लोगों के नाम की सूची जारी की है। इन्हीं लोगों के पास जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए जाएंगे। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights