भोजपुरा में किसान एकता संघ की पंचायत संपन्न, सौ से अधिक किसानों ने ली सदस्यता

WhatsApp Image 2025-11-05 at 2.14.04 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। किसान एकता संघ की किसान पंचायत आज भोजपुरा के गंगोरी–गंगोरा गांव में आयोजित की गई। पंचायत का संचालन युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि जब तक देश में किसान मजबूत नहीं होगा, तब तक देश की समृद्धि संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से ऐसी नीतियां बनाने और अधिकारियों से ईमानदारी से कार्य करने की मांग की, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि हर किसान को संगठन से जुड़ना चाहिए, ताकि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही किसानों की सबसे बड़ी शक्ति है। संचालन कर रहे युवा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को कमजोर समझना भूल है, किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानते हैं। पंचायत में लगभग 100 किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बोहरन सिंह गुर्जर, तहसील सचिव वीरेश भगत, वीरेश सिंह गुर्जर, अनवार, आजम खान, मुजफ्फर खान, योगेश गुप्ता, जितेंद्र गुर्जर, मैनेजर खान, शेर अली, गजेश पाल आदि सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights