बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने उन सभी लोगों के बयान की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि जो लोग भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं, यह कभी नही हो सकता है। कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं, ये भी नही हो सकता। भारत हमेशा से धर्म निर्पेक्ष देश रहा है इसी मे इस देश की खूबी और खुबसूरती है। मुस्लिम शासनकाल हो या ब्रिटिश शासनकाल, या 1947 के बाद आजाद भारत की बात हो, हमारा देश लोकतांत्रिक ढांचे की तरह एक संविधान के तहत चल रहा है। भारत का संविधान दुनिया के बेहतरीन संविधानो में एक संविधान है, जिसकी वजह से भारत मे सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को सम्पूर्ण आज़ादी हासिल है। मौलाना ने कहा कि आजकल चंद साधूं – संत रातो दिन हिंदू राष्ट्र बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, ये उनका ख्वाब कभी पूरा नही होगा। कोई यात्रा निकाल रहा है तो कोई 5 मिनट की बात कर रहा है, कोई 15 मिनट की बात कर रहा है। इस तरह की बयान बाजियो से किसी समाज का भला नही हो सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को ऊंचाइयों की मंजिलो पर ले जाना चाहते है, मगर चंद लोग प्रधानमंत्री के प्रयासों पर पानी फेर रहें है, जबकि ऐसा नही होना चाहिए। देश की तरक्की, देश के हर नागरिक की तरक्की है, अगर कोई व्यक्ति हिंदू राष्ट्र या इस्लामी राष्ट्र की बात करेगा या आंदोलन चलायेगा तो जरूर देश का नुक़सान होगा।