बरेली। ब्राह्मण संगठन ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा ने बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित सर्वेश पाठक को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। यह घोषणा पंडित सर्वेश पाठक के शांति बिहार, विकास नगर स्थित आवास पर ब्राह्मण समुदाय की उपस्थित में की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें पंडित अनुज शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, पंडित सुधीर कुमार शर्मा को प्रदेश महामंत्री, आचार्य नंद किशोर मिश्रा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा पंडित अनुज शर्मा एडवोकेट को प्रदेश विधि सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके साथ ही बरेली मंडल अध्यक्ष के रूप में आचार्य हेमंत शांडिल्य को दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नानक चंद शर्मा का मीरगंज व सीबीगंज में ब्राह्मण समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने समाज को संगठित रहने और एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया तथा नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित सर्वेश पाठक को संगठन विस्तार एवं समाज हित के कार्यों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे और नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का समापन कार्यकारिणी सदस्यों के सम्मान के साथ किया गया।