बरेली । कर्मचारी नगर अंतर्गत लाजपत नगर सोसाइटी के भावनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में डॉक्टर अनिल वर्मा , दक्ष शर्मा पाराशर, मनोज कपूर, दिनेश सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना ,सुंदर सक्सेना, राहुल गुप्ता, डॉक्टर नरेंद्र गंगवार जी द्वारा बेल एवं कनेर के पौधों का रोपण किया गया, वृक्षारोपण से पूर्व मंदिर परिसर में डॉक्टर अनिल वर्मा ने “पर्यावरण ही जीवन है” विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला , तथा भारत सरकार केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद गर्वनिंग बॉडी एवं आयुष मंत्रालय के नवनियुक्त सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर ने डॉ अनिल वर्मा के इस प्रयास की सराहना की इस अवसर पर लाजपत नगर निवासी समाजसेवी मदनलाल शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस दौरान लाजपत नगर सोसाइटी के अध्यक्ष डी एन यादव, अध्यक्ष नितिन शर्मा, सचिव एस पी मिश्रा, सह सचिव मदनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष मानस तिवारी, सुरक्षा प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर के अलावा समिति के सम्मानित सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारी उदयवीर शर्मा ,संजीव सिन्हा, विपिन टंडन चंद्रभान मिश्रा ,राजेश अग्रवाल केवल आनंद जोशी, अरविंद त्रिपाठी ,राजेश शर्मा ,शैलेश सक्सेना, पूर्व पार्षद दीपक सक्सेना एवं सोसाइटी के अन्य निवासी उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार समिति के अध्यक्ष डी एन यादव ने व्यक्त किया I