बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने बरेली की भारती चौहान को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। भारती चौहान को प्रदेश नेतृत्व में अहम भूमिका मिलने पर जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, बृजेश श्रीवास्तव, द्रोण कश्यप, जितेंद्र मुंडे, संजीव कश्यप, हरिओम प्रजापति, राम सेवक प्रजापति सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि भारती चौहान संगठन को मजबूत बनाने व महिला शक्ति को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।