किसान एकता संघ के पश्चिमीप्रदेश अध्यक्ष बने शेर अली जाफरी

hhhgh
previous arrow
next arrow

बरेली। किसान एकता संघ ने राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सक्रिय शेर अली जाफरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। इस नियुक्ति की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान नेता डॉक्टर रवि नागर ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा की संस्तुति पर लिया गया है। प्रेस वार्ता में डॉक्टर रवि नागर ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष जाफरी प्रदेश के सभी वर्गों के किसानों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा किसान हितों की आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जाफरी किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने कहा कि उनका खेती-किसानी से पुराना नाता है और किसान हित उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह जीवनभर किसानों के हित में कार्य करने के लिए समर्पित रहेंगे और संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे। डॉक्टर रवि नागर ने प्रेस वार्ता में बताया कि किसान एकता संघ बरेली–बदायूं सिंचाई परियोजना को लेकर एक वर्ष से संघर्ष कर रहा है। यह योजना दोनों जनपदों के लाखों किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों की मांगों को सरकार तक न पहुँचाने से किसानों में नाराजगी है। जल्द ही संगठन, सिंचाई मंत्री, मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की मांग रखेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य ₹30 प्रति कुंतल बढ़ाए जाने से किसानों को राहत मिली है, परंतु जिन चीनी मिलों ने अब तक भुगतान नहीं किया है, उन पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए गन्ना मंत्री से जल्द मुलाकात होगी और सकारात्मक निर्णय न होने पर संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। बरेली मंडल में खाद की कमी को लेकर भी प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मंडलायुक्त से मुलाकात करेगा। इसके अलावा चौपला ओवरब्रिज के निर्माण के लंबित कार्यों पर भी किसान एकता संघ ने असंतोष जताया और जल्द ही जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बोहरनलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जय सिंह यादव, मंडल महासचिव डॉ. अंशू भारती, मंडल महासचिव युवा मोर्चा खेतल सिंह गुर्जर, जिला महासचिव अवधेश सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights