मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चलती मोटरसाइकिल से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार , मोबाइल, तमंचा व बाइक बरामद

October 31, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने चलती मोटरसाइकिल से मोबाइल छीनने की दो वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 12 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा 1970 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 13 जून को वादी राकेश कुमार गुप्ता से दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 11 जुलाई 2025 की रात बीडीए कॉलोनी निवासी जयओम शुक्ला से भी दो युवक मोबाइल छीनकर भाग गए। दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, सर्विलांस व स्थानीय सूचना के आधार पर दो आरोपी मोहम्मद यूनुस पुत्र स्व. बाबू मिस्त्री, अनमोल पुत्र रामप्रकाश दोनों निवासी मोहल्ला अंसारी, फतेहगंज पश्चिमी, बरेली को बरेली कॉलेज के पास लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे चरस का नशा और जुआ खेलने के आदी हैं। नशे व जुए के लिए पैसे जुटाने को वे राहगीरों से मोबाइल-पर्स छीनकर बेचते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी लूट व आ आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय , उनि अखिलेश उपाध्याय , उनि राजीव प्रकाश, उनि योगेश कुमार, हेका बलवेंद्र चौधरी , हेका आशीष मिश्र , हेका देवेंद्र कुमार, कांस्टेबल अंशुल कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights