मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय एकता संकल्प रैली का भव्य आयोजन*

October 31, 2025By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक भव्य राष्ट्रीय एकता संकल्प रैली का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सौहार्द और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज परिसर में प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद एवं उप-प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाकर किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक रहे हैं। उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के कारण आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है। देश के युवाओं को उनके आदर्शों, समर्पण और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेनी चाहिए। रैली का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं को अपने कर्तव्यों और राष्ट्र के प्रति निष्ठा की पुनः स्मृति दिलाने का अवसर है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे समाज सेवा, राष्ट्रीय एकता और मानवीय मूल्यों के प्रचार में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर मुमुक्षु आश्रम होते हुए लॉ कॉलेज तक निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने “एकता में शक्ति है हम सब एक हैं भारत माता की जय”, वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति पूर्ण नारों से पूरे मार्ग को गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में प्रो प्रभात शुक्ल, प्रो मीना शर्मा, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ल, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. सुजीत कुमार वर्मा, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. हरीश चन्द्र मिश्रा, डॉ. सीमा वर्मा सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल करते हैं। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। प्रमुख स्वयंसेवकों में सौरभ सिंह, रिधिमा मिश्रा नीतिन, पूजा, शालू श्रेया,आशुतोष, अभिषेक दीक्षांश भोजवाल तुषार शर्मा, आयुषी मिश्रा आदि सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए। स्वयंसेवकों ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि भारत की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।” रैली के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रीय एकता शपथ दोहराई और देश की अखंडता, भाईचारे एवं सांस्कृतिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद ने डॉ. अरुण कुमार यादव, समस्त प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज सदैव ऐसे राष्ट्रनिर्माणकारी और जन-जागरण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights