बदायूं में मंगेतर के घर से लौट रहे प्रधान पुत्र की सड़क हादसे में मौत,दोस्त घायल

WhatsApp Image 2025-10-28 at 4.09.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।आज सुबह बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में मीरा सराय के ग्राम प्रधान कृष्ण भारद्वाज के 23 वर्षीय पुत्र अमन भारद्वाज की मौत हो गई है। दोस्त हिमांशु गम्भीर रूप से घायल हुआ है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विजयनगर कॉलोनी के रहने वाले मीरा सराय के ग्राम प्रधान कृष्ण भारद्वाज के 23 वर्षीय पुत्र अमन भारद्वाज आज सुबह बाइक अपने दोस्त हिमांशु के साथ जगत कस्बे में अपनी मंगेतर से मिलने ससुराल गए थे। वापस लौटते समय वाई पास पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इस हादसे में अमन भारद्वाज की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे दोस्त हिमांशु गम्भीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक सत्येंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पिता ग्राम प्रधान कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि उनके बेटे अमन भारद्वाज का दातागंज तिराहे से पहले पटेल मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी,ई रिक्शा,ई बाइक का शोरूम है। आज सुबह वह घर से शोरूम खोलने के लिए जाने की कह कर निकला। वह शोरूम की जगह बगैर बताए दोस्त के साथ अपनी मंगेतर से मिलने जगत कस्बे चला गया। वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर होने पर उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि अगले माह नवम्बर में उनके बेटे की जगत कस्बे से शादी होनी थी। शादी से पहले ही दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की वाले दुल्हन की छोटी बहन से शादी का दबाव बना रहे थे। ग्राम प्रधान ने दुल्हन की छोटी बहन से अपने बेटे की शादी से इंकार कर दिया। तब ससुराल वालों ने उनके लड़के से सीधे बात करना शुरू कर दी। उनका बेटा आज बुलाये जाने पर घर वालो को बगैर बताए ससुराल गया। लौटते समय हादसे में मौत हो गई।। शहर के लालपुल स्थित मुक्तिधाम पर अमन भारद्वाज का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights