बरेली। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने थाना भमोरा पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी दक्षिणी ने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष एवं अभिलेखों का अवलोकन कर रख-रखाव की स्थिति जानी। परिसर की साफ-सफाई और कार्यप्रणाली की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित जनता से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को निःसंकोच थाना समाधान दिवस पर प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।