बरेली। बरेली शहर में लाखों घरों में यमद्वितीया पर्व पर आज गुरुवार को जन्म-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज बिराजे सभी ने पूजा अर्चना का प्रारम्भ चित्रगुप्त वन्दना और समापन आरती से किया। जगह-जगह पर सभी चित्रांश बंधुओं ने कलम दवात की पूजा की। इसी क्रम में बिहारीपुर कहरवान में मानव सेवा क्लब? के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के कहरवान निवास पर भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन का प्रारम्भ विधि-विधान के साथ चित्रगुप्त जी की वंदना से जाहनवी,सुरभि और बीनू सिन्हा द्वारा किया गया। कलम दवात की सभी ने पूजा की और श्री चित्रगुप्त की आरती से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मिष्ठान और फल का वितरण हुआ। सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश, मुकेश, अरुणा, राजीव,प्रकल्प, सुमि, सुरभि, त्रिशिका और शुभ सक्सेना।उपस्थित रहे।