मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक गिरफ्तार

October 21, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सीबीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना सीबीगंज पुलिस टीम ने दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को बंडिया नहर पुलिया के पास से अभियुक्त प्रीत उर्फ गुड्डू पुत्र वीरपाल सिंह निवासी सेवा ज्वालापुर थाना शाही, बरेली हाल पता चौड़ा खंडजा, मोहल्ला गांधी नगर थाना फतेहगंज पश्चिमी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से थाना सीबीगंज में दर्ज मुकदमा से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वादी अरविंद कुमार पुत्र शिवराज सिंह निवासी ग्राम वप्पा थाना वडेपुरा, जनपद सिरसा (हरियाणा), हाल निवासी ग्राम नंदौसी (थाना सीबीगंज) की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस अज्ञात चोर द्वारा मंगलम फूड के सामने से चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सीबीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम प्रीत उर्फ गुड्डू बताया और चोरी की मोटरसाइकिल उसी की होने की बात कबूल की। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 17 अक्टूबर की शाम को मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसे बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अभियुक्त के खिलाफ इससे पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने बाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक सौरव कुमार, कांस्टेबल हरिओम सिंह एवं कांस्टेबल शांति स्वरूप शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights