बदायूं। धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विगत वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी डॉ. संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में भगवान धन्वंतरि का पूजन किया।। सानिध्य मदर चाइल्ड हॉस्पिटल, हरप्रसाद मंदिर के सामने आज सुबह धन्वंतरि की सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना की। सभी ने मिलकर आरोग्य के भगवान धन्वंतरि जी की पूजा-अर्चना कर उनके आशीर्वाद से जनकल्याण एवं रोगमुक्त समाज की कामना की। इस आयोजन ने न केवल चिकित्सकों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य किया, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सेवा के प्रति समर्पण की भावना को भी सुदृढ़ किया डॉ धीरेंद्र यादव डॉक्टर गोपाल वैश डॉक्टर वैभव गुप्ता डॉक्टर मोहित शर्मा डॉक्टर नरेंद्र कुमार कश्यप डॉक्टर वीरेश उपाध्याय डॉ अमर सिंह डॉक्टर अमरदीप सक्सेना डॉ प्रमोद गुप्ता डॉक्टर एसके गुप्ता डॉ आर पी सिंह डॉ अंकुर गुप्ता डॉक्टर डीके सिंह सहित धन्वंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।