कांग्रेस कमेटी ने महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंदशेखर आजाद की जयंती पर किया माल्यार्पण

539587aa-1502-4686-8d0e-aa7afc33c8c9
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंदशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा इसको पढ़ने और सुनने के बाद बाल गंगाधर तिलक की याद आ ही जाती है। ऐसे उत्साह और जोश भरने वाले बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य तिलक के नाम से भी जाना जाता है। लोकमान्य का शीर्षक भी इन्हीं को दिया गया था। लोकमान्य का अर्थ है लोगों द्वारा स्वीकृत किया गया नेता। लोकमान्य के अलावा इनको हिंदू राष्ट्रवाद का पिता भी कहा जाता है। वह एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद शहीद राम प्रसाद बिस्मिल व शहीद भगत सिंह जैसे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। ऐसे क्रांतिकारी शहीद को हम सभी उनकी जयंती पर शत शत नमन करते हैं। इस अवसर पर शफी अहमद, एराज, पंकज कुमार, मोरपाल, ओमप्रकाश, राजाराम, बाबू चौधरी, फरहान हुसैन आदि मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights