बरेली। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत सुदेश भूषण गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली करीब दो किलोमीटर तक निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनाली मिश्रा स्वयं रैली में शामिल हुईं और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की महत्ता बताते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। रैली के दौरान छात्राओं ने नारे लगाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने भी इस पहल की सराहना की।