बरेली। राष्ट्र सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि हिंदू विरोधी गतिविधियों में लिप्त रामपाल सिंह के गैंग द्वारा राष्ट्र धर्म एवं हिंदू संगठनों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु जोशी पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामपाल सिंह का गैंग लगातार सनातन धर्म के विरोध में कार्य कर रहा है और उसके खिलाफ एनआईए से जांच कराते हुए देश विरोधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपाल सिंह का गुरु पूर्व में बरवाला कांड का आरोपी रह चुका है और समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करता है। इस मौके पर सोनू ठाकुर, अनुराग, देवेश, रणवीर राणा , जितेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में राष्ट्र सेवा संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।