बरेली। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश बरेली के तत्वाधान में बुधवार को सिविल लाइन स्थित सिंचाई विभाग परिसर में समस्त कर्मचारी यो द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया तथा अपनी 9 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय सिंचाई मंत्री प्रमुख सचिव एवं प्रमुख अभियंता विभाग अध्यक्ष को प्रेषित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सबसे बड़ा मुद्दा रहा की सिंचाई विभाग में खंडिय लिपिकों की वरिष्ठता सूची व प्रमोशन लिस्ट प्रदेश स्तर पर प्रमुख अभियंता कार्यालय के अधिष्ठान- 4क अनुभाग से जारी होती है, कर्मचारियों ने आरोप लगाया की वरिष्ठता सूची में बड़े पैमाने पर त्रुटियां हैं जिससे सैकड़ो कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है। अनुभाग द्वारा सैकड़ो मृत कर्मचारी की वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई और प्रमोशन कर दिए गए हैं। जो कि घोर अनियमितता है, दोषी अधिकारी और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। रिक्त पदों पर तत्काल प्रमोशन किया जाए, प्रशासनिक अधिकारी के पदों का विभाजन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी 50% वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी 30% और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 20% आवंटित किया जाए। अधिष्ठान 4क अनुभाग मैं कार्यरत भ्रष्ट मुकुल कुमार प्रधान सहायक को अनुभाग से हटाया जाए और उसके कार्यों की खुली जांच की जाए तथा खुली सतर्कता जांच की भी संस्तुति की जाए। लिपिक कर्मचारी के कर्तव्य उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए। अन्य कई मांगों के संबंध में समस्त कर्मचारी धरने में मुख्य रूप से विनीता सक्सेना, परम सिंह, नेत्रपाल, दुर्गा, पंकज सक्सेना, मोहम्मद इरफान, राहुल कटियार, दीपा जोशी, प्रमिला, हरीश कुमार, सुनील सक्सेना, महावीर, प्रीति, नेहा, अटल सक्सेना, राजेन्द्र कुमार, अंकुर मिश्रा, गौरव मिश्रा, मोहित शर्मा, प्रेमचन्द्र, संगीता सागर, संजीव गंगवार, मोहम्मद ताहिर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।