बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी फिरासत पुत्र गुड्डू, निवासी ग्राम दीदार पट्टी, थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 सितंबर को पीड़िता के परिवार ने शिकायत दी कि आरोपी घर में घुसकर लड़की के साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर थाना प्रेमनगर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 अक्टूबर को रात 12:30 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में व.उप निरीक्षक रामपाल सिंह, उप निरीक्षक अक्षय त्यागी, उप निरीक्षक शुभम सिंह और कांस्टेबल विष्णु शामिल रहे।