बदायूं। समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक अपने संसदीय क्षेत्र बदायूॅ मेें रहेगें। इसके अन्तर्गत आदित्य यादव सांसद 14 अक्टूबर को अपरान्ह 12 बजे कलेक्टेट सभागार बहजोई, जनपद सम्भल में आयोजित भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति दिशा की बैठक में उपस्थित रहेगें। तत्पश्चात् विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। रात्रि विश्राम यारा फर्टिलाइजर बबराला जनपद सम्भल में करेंगे। 15 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बबराला जनपद सम्भल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट करेगे व उनकी समस्याओं को सुनेगें। तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूॅ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे। रात्रि विश्राम बदायूॅ स्थित अपने निज निवास बदायूॅ में करेगें। 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपने निज निवास बदायूॅ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम जनता से भेंट करेगे व उनकी समस्याओं को सुनेगें। तत्पश्चात् लोकसभा क्षेत्र बदायूॅ में आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित होगे।