बाबा इन्टरनेशनल स्कूल की छात्रा मनु उपाध्याय बनीं एक दिन की उपजिलाधिकारी

WhatsApp Image 2025-10-13 at 3.18.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी की कक्षा 10 की मेधावी छात्रा कुमारी मनु उपाध्याय को “एक दिन की उपजिलाधिकारी (SDM)” बनने का गौरव प्राप्त हुआ। मनु उपाध्याय ने बिल्सी तहसील पहुँचकर एस.डी.एम. के पद का कार्यभार संभाला और तहसील परिसर में उपस्थित नागरिकों की विभिन्न समस्याएँ सुनीं, उनका समाधान कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को यह भरोसा दिलाया कि प्रशासन सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है और महिला सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एस.डी.एम. के रूप में मनु उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जन शिकायत निवारण प्रक्रिया को समझा और नागरिकों से संवाद करते हुए उनके सुझाव भी सुने। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और इससे उन्हें समाज की वास्तविक समस्याओं को निकट से समझने का अवसर मिला। मनु उपाध्याय ने कहा कि “मैं भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हूँ। इस अनुभव ने मेरे आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण को और मजबूत किया है।” बिल्सी उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहलें बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना को सशक्त बनाती हैं। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने मनु उपाध्याय को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे अवसर बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। हम आशा करते हैं कि छात्राएँ भविष्य में राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएँगी | विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे अवसर छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास भरते हैं और उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय सदैव प्रयासरत है कि हमारे विद्यार्थी केवल शिक्षा में ही नहीं, बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और सामाजिक मूल्यों में भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करें। इस अवसर पर तहसीलदार महोदया प्रभा सिंह, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव, कानून गो विनोद कुमार क्षेत्रीय लेखपाल सूरज भारती, विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी, शिक्षिका नमिता शाक्य, अभिषेक सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights