बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से समग्र क्रान्ति के महानायक जय प्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती पर एक कार्यक्रम गंगापुरम कालोनी के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार इन्द्र देव त्रिवेदी ने कहा कि जय प्रकाश नारायण ने समग्र क्रांति की ज्वाला को हर घर में पहुंचाया।उस समय बच्चे-बच्चे के मुंह पर जयप्रकाश का नाम था। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि 1929 के बाद अमेरिका से वापस आने पर जयप्रकाश नारायण का संपर्क जवाहर लाल नेहरू से हुआ। वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बने। प्रकाश चंद्र और निर्भय सक्सेना ने जय प्रकाश नारायण के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार से शुरू हुई सम्पूर्ण क्रान्ति का असर पूरे देश मे रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से अरुणा सिन्हा ने किया।सुनील शर्मा को उनके अविस्मरणीय योगदान के लिये जय प्रकाश नारायण स्मृति सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त हुए कुछ प्रसंग साझा किये। गोष्ठी में सत्येन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र सक्सेना,अनिल सक्सेना,सुधीर मोहन,जितेंद्र सक्सेना,अभय भटनागर,इं. ए. एल. गुप्ता, इं.धर्म देव शर्मा,अरुणा सिन्हा, दीप्ति शर्मा,सुनील शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी मौजूद रहे।