उझानी । नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 75 वर्षीय फर्नीचर व्यापारी महेश चंद्र गुप्ता बीती शाम दुकान से घर जाते वक्त नझियाई मोहल्ले में सडक पर घूमते आवारा सांड ने उठाकर पटक दिया। राहगीरों ने बामुश्किल सांड से बचाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया गया। व्यापारी के पुत्र मुनीश गुप्ता उर्फ टीटू गुप्ता ने बताया कि कल शाम वह घर से दुकान आने को पैदल निकले कि पंडित किशन चंद शर्मा की गली में गाय के पीछे पड़े सांड ने उठाकर पटक दिया जिससे उनके कूल्हे मे गंभीर चोट आई है। बदायूँ व बरेली के चिकित्सकों को दिखाने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी है।