मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीआरएम में दो दिवसीय अंतर विद्यालयी शतरंज चैलेंज प्रतियोगिता “चेकमेट” शुरू

October 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन बरेली के “क्रीड़ा एवम सांस्कृतिक सप्ताह – 2025” के अंतर्गत जीआरएम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच में आज शुक्रवार दिनांक 10 अक्टूबर को दो दिवसीय अंतर विद्यालयी शतरंज चैलेंज प्रतियोगिता “चेकमेट” प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में बरेली के सीबीएसई – आईसीएसई के 28 स्कूलों के 149 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। आज प्रथम दिवस उदघाटन समारोह की मुख्य अतिथि आईपीएस सुश्री अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक बरेली साउथ ने दो दिवसीय प्रतियोगिता के आरंभ की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद की गतिविधियां पढ़ाई का अभिन्न अंग हैं और शैक्षिक स्तर बढ़ाने में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि जीवन फूलों की सेज नहीं है, बल्कि काँटों का ताज है, इसलिए हर एक परिस्थिति के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। एक प्रतिभागी ने उनसे पूछा कि यदि हम हार जाएं तो क्या रोना उचित होगा? उन्होंने कहा कि रोना तो स्वाभाविक भावनात्मक प्रतिक्रिया है, महत्वपूर्ण बात यह है कि रोना समाप्त होने के बाद हमारा कदम विजय के प्रयास में उठे। विद्यालय प्रबंधक एवं आईएसए के चार्टर प्रेसिडेंट राजेश जौली ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज की शह और मात ज़िंदगी से मिलती जुलती है। अतः हमें ज़िंदगी में समझदारी और बुद्धिमत्ता से कदम बढ़ाने चाहिए। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता तीन कैटेगरी अंडर 11, अंडर 14 एवम अंडर 19 में विभाजित है। आज खेले गए तीन राउंड के मुकाबलों की पहली कैटेगरी (अंडर 11) में जीआरएम नैनीताल रोड ब्रांच के सक्षम अरोरा, सोबती स्कूल के रियांश कुमार, जीआरएम डोहरा के ऋषित गोयल, जयपुरिया के रणविजय सिंह और सैक्रेड हार्ट के मोहम्मद अर्सलान आगे चल रहे हैं। दूसरी कैटेगरी (अंडर 14) में व्यास वर्ल्ड के दिव्यजोत गुंज्याल व अद्विक सिंह, जी आर एम स्कूल नैनीताल रोड ब्रांच के अनंत सक्सेना और हरिति स्कूल के आदिदेव आगे हैं। तीसरी कैटेगरी (अंडर 19) में जी आर एम नैनीताल रोड के ओम रखेजा व साहस अग्रवाल, जिंगल बैल्स के दिव्यांश कुमार, बिशप के अरहान अहमद खान और व्यास वर्ल्ड के अश्मित वर्मा शीर्ष पर हैं।
आज तीन राउंड खेले गए। कल प्रतियोगिता के चौथे और पांचवें राउंड खेले जाएंगे और कल ही पुरस्कार वितरण होगा।
आज प्रथम दिवस पर विद्यालय निदेशक त्रिजित अग्रवाल, आईएसए के प्रेसिडेंट निर्भय बेनीवाल, सेक्रेटरी अंकित बग्गा, ट्रेजरार सौभाग्य चौधरी, आईएसए के पूर्व अध्यक्ष पारुष अरोरा, जूनियर विंग की समन्वयक डॉ विनीता सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक और आर्बिटर (रैफरी) की भूमिका विद्यालय का क्रीड़ा विभाग निभा रहा है। मंच संचालन सानिया खान के निर्देशन में सिया आनंद और सिद्धि सक्सेना ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights