इग्नू में सर्टिफिकेट एवं सेमेस्टर आधारित कोर्स को छोड़ कर अन्य पाठयक्रम में प्रवेश की तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ाई गई

Screenshot 2025-10-07 201114
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत साकार द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई 2025 सत्र में हो रहे ऑनलाइन प्रवेश तथा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर कर दी गई है। यह सूचना आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव राठौर ने दी। उन्होंने बताया कि सर्टिफिकेट कोर्स एवं सेमेस्टर वाले कोर्स को छोड़ कर शेष सभी पाठयक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद अलीगढ़-कोड-47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 पर आवेदन करें। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 सत्र की वार्षिक परीक्षा जो दिसम्बर 2025 में होगी उसके लिए फॉर्म भरने की अन्तिम तिथि 20 अक्टूबर तथा असाइनमेंट जमा करने की तिथि भी बढ़ा कर 31 अक्टूबर कर दी गई है। कोऑर्डिनेटर ने जानकारी दी है कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित 2 वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एम कॉम एवं ग्राम्य विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। एक वर्षीय अवधि के रोजगार परक स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमो मैं पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजी डीईएमए, पीजीडीआईबीओ,डीबीपीओए में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। डॉ संजीव राठौर ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार के द्वारा निशुल्क पुस्तकें प्रदान की जाती हैं जो उनके घर पर डाक द्वारा भेजी जाती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights