बरेली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सनसिटी बस्ती में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुरेश ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के बचपन, संघ की स्थापना से लेकर उसके अखिल भारतीय विस्तार तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व और समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने की दिशा पर भी विचार साझा किए। इस अवसर पर प्रदीप सक्सेना, सौरभ जैन, सुरेश त्यागी, नवल सिंह, दीपक गुप्ता, मनोज, अमित, नमन, सचल, गौरव, के.बी.एम. सिंह, विजय वैश्य, आशीष आदि स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया।