बरेली। विश्व हिंदू परिषद की सहयोगी संस्था दुर्गा वाहिनी का स्थापना दिवस केशव कृपा भवन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस अवसर पर शस्त्र पूजन किया गया तथा उपस्थित महिलाओं ने संकल्प लिया कि समय आने पर वे माँ दुर्गा, माँ काली और माँ चंडी का रूप धारण करने से पीछे नहीं हटेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा महिला इकाई की अध्यक्ष मनीषा आहूजा ने कहा कि शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ हमें अपनी बेटियों को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा में साइबर क्राइम और सेल्फ डिफेंस जैसे विषयों को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने पर बल दिया। कार्यक्रम में राजेश पाठक, तरु कपूर, साधना, रुचि, देवेंद्र, रिचा, प्रियंका कपूर, डिंपल मेहंदीरत्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।