एशिया कप भारत-पाक मैच पर अखिलेश यादव का तगड़ा बयान: शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएगी भाजपा

Screenshot 2025-09-15 165914
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग पहलगाम हमले के शिकार हुए लोगों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से जुड़े मामले बेहद संवेदनशील होते हैं। अखिलेश यादव सोमवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे जिसमें उनसे सवाल पूछा गया कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच मैच हुआ जबकि हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान है। वहीं, दोनों देशों के तनाव के बीच भाजपा के नेता  पाक क्रिकेटरों के साथ कहकहे लगा रहे थे। क्या ये मुकाबला होना चाहिए था? इस पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये सवाल भाजपा के लोगों से ही पूछा जाना चाहिए। विदेश नीति के मामले बड़े संवेदनशील होते हैं। ये सवाल मुझसे नहीं हमले में जो शहीद हुए हैं उनके परिजनों से पूछना चाहिए। भाजपा के लोग शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पुलिस सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है
एक अन्य सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो गई है। ये सरकार के नियंत्रण में नहीं है। इसलिए लगातार पुलिस की पिटाई से हुई मौतों के मामले सामने आ रहे थे। वहीं, गाजीपुर में पुलिस की पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत मामले पर उन्होंने कहा कि हम तो पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए खड़े हैं लेकिन सुनने में आ रहा है कि पीड़ित पक्ष और सरकार के बीच कुछ समझौता हो गया है। हम जिसे न्याय दिलाना चाहते हैं अगर वो ही समझौता कर ले तो हम क्या कर सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights