मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

‘बिग बॉस 19’ में दुश्मनी का महौल, कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती में आई बड़ी दरार

September 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 19’ के घर में इस बार दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही एक साथ देखने को मिल रही है। शुरुआत में जहां कुछ कंटेस्टेंट्स साथ नजर आते थे, वहीं अब तीन हफ्तों के भीतर ही कई रिश्ते टूट चुके हैं और नई दुश्मनियां जन्म ले चुकी हैं। शो में चार जोड़ियां ऐसी हैं जो अब एक-दूसरे की जानी दुश्मन बन चुकी हैं। आइए जानते हैं किस वजह से इनके बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कुनिका-तान्या
शो की शुरुआत में कुनिका और तान्या एक-दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाते दिखीं, लेकिन जल्द ही उनके बीच मनमुटाव शुरू हो गया। किचन में काम करने को लेकर दोनों की राय अलग-अलग हो गई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे को पर्सनल बातें सुनानी शुरू कर दीं। कुनिका ने तान्या पर आरोप लगाया कि उनकी मां ने उन्हें कुछ भी सिखाकर नहीं भेजा है। वहीं तान्या का कहना था कि कुनिका हमेशा खुद को सही साबित करने के लिए दूसरों को नीचा दिखाती हैं। इस झगड़े ने दोनों के बीच दरार इतनी गहरी कर दी कि अब वे एक-दूसरे से नजरें तक मिलाना पसंद नहीं करतीं।

बसीर-अभिषेक
बसीर और अभिषेक की दुश्मनी का सिलसिला एक टास्क के दौरान शुरू हुआ, जब दोनों एक दूसरे के आमने-सामने थे। टास्क जीतने के लिए दोनों ने जमकर मेहनत की, लेकिन हार-जीत को लेकर उनके बीच गाली-गलौज तक हो गई। अभिषेक का आरोप था कि बसीर विक्टम कार्ड खेल रहे हैं, वहीं बसीर ने पलटवार करते हुए कहा कि अभिषेक हमेशा ध्यान खींचने के लिए ड्रामा करते हैं। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलने लगे। अब घर में दोनों के बीच गहरी दुश्मनी बन चुकी है।

शहबाज-मृदुल
शहबाज और मृदुल शो की शुरुआत से ही एक दूसरे के आमने-सामने थे। जब दोनों में से किसी एक को ही शो में एंट्री मिलनी थी। अब जब शहबाज बदेशा की भी शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री हुई है तो कहीं ना कहीं मृदुल के साथ कोल्ड वाइब बनी हुई है। हाल ही में दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा देखने को मिला था जब दोनों ने एक दूसरे को जमकर गालियां सुनाई थीं। अब हालात ऐसे हैं कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करते और घर में पूरी तरह से अलग-अलग ग्रुप्स में बंट चुके हैं। हालांकि दोनों अब भी आपस में बातचीत करते हैं।

नेहल-अभिषेक
नेहल और अभिषेक के बीच लड़ाई शुरू हुई थी घर के राशन को लेकर। नेहल ने अभिषेक पर आरोप लगाने शुरू किए कि वो सबसे ज्यादा खाना खाते हैं। उनके खुद के लिए खाने के लिए कुछ नहीं बचता क्योंकि सारा खाना अभिषेक ले लेता है अपनी प्लेट में। नेहल और अभिषेक तभी से ही शो में एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। कुल मिलाकर बिग बॉस 19 का घर इस वक्त दुश्मनी और टकराव से भरा हुआ है। हर जोड़ी की लड़ाई शो को और दिलचस्प बना रही है। दर्शकों के लिए अब यह देखना मजेदार होगा कि आने वाले हफ्तों में इनमें से कौन दोस्ती निभाता है और कौन दुश्मनी को और गहरा करता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights