मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

चीनी अभिनेता-गायक यू मेंगलोंग का 37 वर्ष की उम्र में निधन, बिल्डिंग से गिरने से मौत

September 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मनोरंजन। चीनी मनोरंजन दुनिया के चर्चित अभिनेता और गायक एलन यू मेंगलोंग की गुरुवार को एक इमारत से गिरने से 37 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। उनकी प्रबंधन टीम ने इस खबर की पुष्टि की। साथ ही पुलिस ने इस घटना में किसी भी आपराधिक तत्वों के शामिल होने से इनकार किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यू मेंगलोंग की टीम ने की पुष्टि
रिपोर्ट के अनुसार, यू मेंगलोंग की टीम ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना की संभावना से इनकार किया है। टीम ने अपने बयान में कहा, ‘बेहद दुख के साथ, हम सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय मेंगलोंग की 11 सितंबर को गिरकर मृत्यु हो गई। पुलिस ने किसी भी आपराधिक घटना की संभावना से इनकार किया है। हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके प्रियजन मजबूत रहें।’

यू मेंगलोंग के निधन की खबर ने चौंकाया
उनके निधन की घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। यू मोंगलोंग का नाम गूगल पर ट्रेंड करने लगा, जिसे सुन उनके फैंस काफी हैरान-परेशान दिख रहे हैं। 

कौन थे एलन यू मेंगलोंग?
एलन यू मेंगलोंग एक चीनी अभिनेता और गायक थे, जिनका जन्म 15 जून 1988 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टैलेंट रियलिटी शो ‘माई शो, माई स्टाइल’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में शॉर्ट फिल्म ‘द लिटिल प्रिंस’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की। यू ने कई चीनी सीरियल्स में अभिनय किया था। जैसे ‘गो प्रिंसेस गो’, ‘लव गेम इन ईस्टर्न फैंटेसी’, ‘फ्यूड’ और ‘इटरनल लव’। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान इटरनल लव से मिली। इसके अलावा यू मेंगलोंग ने कई म्यूजिक प्रोजेक्ट को निर्देशित भी किया था। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights