बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी 35 वर्षीय किसान वीरेंद्र पाल पुत्र अमृत लाल खेत में चारा काटने गया था सियार ने हमला कर दिया किसान घायल हो गया गया, परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया वीरेंद्र पाल सुबह 6 बजे खेत पर जानवरों के लिए चारा लेने गया था इस दौरान सियार ने आकर वीरेंद्र पाल पर हमला कर दिया वीरेंद्र पाल ने शोर मचाना शुरू कर दिया पास में खड़े लोग भागने लगे बहुत मुश्किल से वीरेंद्र पाल ने अपने आप को बचाया परिवार वालों ने वीरेंद्र को हाफिजगंज सीएचसी में भर्ती कराया वहां से डॉक्टर ने बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया वीरेंद्र का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।