बरेली। एक बांग्लादेशी शख्स को का फतेहगंज पश्चिमी इलाका इतना पसंद आया कि एक बार वैध तरीके से आने के बाद वह दोबारा अवैध रूप से भारत में घुस आया। उसने फतेहगंज पश्चिमी में आकर अवैध रूप से रहने लगा। उसने यहां क्लीनिक भी खोल लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम राजू उर्फ राज मंडल है। वह ढाका के पास खुला गाटा जिले के सुंदर महल का रहने वाला है। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वर्ष 2017 में वह वीजा लेकर बांग्लादेश से बरेली आया था और अगली साल वापस चला गया। उसे बरेली काफी पसंद आया। उसे यहां रोजगार की संभावना दिखी। वह दोबारा अवैध तरीके से भारत आया और यहां बल्लिया गांव में क्लीनिक खोलकर खुद को बंगाली डॉक्टर बताने लगा। पुलिस की जांच पड़ताल में उसकी पोल खुल गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।