मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 31.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने दिया धरना

August 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने रणवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तथा बरेली के पोस्टमार्टम हाउस की अव्यवस्थाओं के प्रति चिंता व्यक्त की गई है। और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं की जा रही है नेहरो की मरम्मत और पानी की आपूर्ति न होने के कारण खेती को नुकसान हो रहा है किसानों को समय पर उत्तम क्वालिटी का खाद और बीज नहीं मिल पा रहा है आवारा पशुओं से फसलों को बहुत नुकसान हो रहा है उसके लिए विशेष रोकथाम की जाए बरेली के पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टरों की बहुत कमी है एक डॉक्टर की नियुक्ति की जाए जो हर समय उपलब्ध रहे नोएडा की जीबीएम यूनिवर्सिटी ने जमीन के अंदर गहरा बोरिंग करके जल दोहन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तत्काल प्रवाह से रोका जाए भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अंतर्गत 20% जमीन का उपयोग और लाभ पीड़ित परिवार को दिया जाए कानपुर महिला जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति मीणा पाल को पुलिस द्वारा परेशान किया जा रहा है उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं तत्काल प्रभाव से इसको रोका जाए और परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए । किसान की जमीन जिस तारीख से कब्जा प्राप्त हो इस तारीख से उसका मुआवजा दिया जाए। दो साल से किसानों का गन्ना का भुगतान नहीं हुआ हैं सरकार जल्द भुगतान कराए। बरेली में बरगद चौराहे से बीसलपुर जाने वाली सड़क पर लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा है अतिक्रमण हटाया जाए नाले की सफाई की जाए और सड़क के दोनों और अतिक्रमण को मुक्त किया जाए। शिकायत करने बालो में उमराय लाल , साहिल पटेल , रमेश चंद्र , राजेंद्र सिंह और महिलाओं सहित आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights