बदायूँ में आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी ने अर्धसैनिक और पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह समेत अन्य अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से शांति व सहयोग बनाए रखने की अपील की।