मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं में मौसेरे भाई की शादी को रुपये नहीं देने पर माँ-बेटी की हुई थी हत्या

August 17, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पुलिस ने मौसेरे भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर डबल मर्डर का पर्दाफाश किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आलाकत्ल चाकू व मृतका के 02 मोबाइल फोन बरामद किए

दतागंज के वीरमपुर गांव में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात्रि हुआ था डबल मर्डर

बदायूं। दातागंज कोतवाली के गांव वीरमपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व रात्रि में माँ-बेटी की हत्या करने वाले हत्यारोपियों .विपिन, अवनीश,विमल सिंह निवासी गण ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज को गिरफ्तार किया गया है।

मालूम रहे वादी संजू सिंह निवासी ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज ने अपनी माता शांति देवी 75 व बहन जयंती देवी 42 की चाकू से गोद गोद कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में 15 अगस्त को केस दर्ज कराया था।
इसमे .संजीव,.पिंकु,सुरेन्द्र सिंह,.प्रदीप सिंह,.कब्बाली सिंह निवासीगण ग्राम रोहटा थाना वजीरगंज,विपिन निवासी ग्राम चितरी थाना हजरतपुर को नामजद कराया था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा विवेचना में साक्ष्य संकलन तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान 02 अभि0गण अवनीश,.विमल सिंह निवासी गण ग्राम वीरमपुर थाना दातागंज प्रकाश में आये तथा नामजद अभियुक्त विपिन व प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तगण अवनीश, विमल सिंह निवासीगण ग्राम वीरमपुर को मय आलाकत्ल चाकू व मृतका के मोबाईलों सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।

मृतका जयंती के मौसेरे भाई अवनीश,विमल,विपिन निवासी ग्राम चितरी थाना हजरतपुर जो अपने गांव की जमीन बेचकर ग्राम वीरमपुर में रह रहे थे । तीनो मौसेरे भाई अवनीश विमल व विपिन मृतका शान्ती देवी और जयन्ती से विमल की शादी कराने के लिये दो लाख रुपये मांग रहे थे, मृतका जयंती ने पैसे देने से मना कर दिया था क्योकि ये तीनो रुपये लेकर वापस नही करते । जयन्ती ने अपनी ससुराल मे अपने हिस्से की जमीन बेची थी जिसका पैसा उसके पास था, पैसे और मकान के लालच में आकर मृतका जयंती के मौसेरे भाई विपिन पुत्र गजेन्द्र सिंह हाल निवासी वीरमपुर थाना दातागंज जिला बदायू द्वारा चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी तथा दोनों भाई अवनीश व विमल ने जानकारी होने पर हत्या को छुपाने में विपिन का साथ दिया तथा मृतकाओं के दोनों मोबाइल फोन भी छुपा दिये ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights