उझानी :- नगर के पॉश पंजाबी कालोनी के पण्डित भगवान दास पैलेस चौराहे पर जल निगम वालों ने पाइपलाइन डालने के लिए मैन सड़क पर करीब तीन से चार फिट गहरा गड्ढा किया था जो कि बन्द करने के स्थान पर सिर्फ मिट्टी डालकर इतिश्री कर ली थी बीते दिनों नगर में हुई बारिश से गड्ढे की मिट्टी बैठ गयी और उसमें चार से पांच फिट गहरा गड्ढा हो गया जिसमें आएदिन राहीगर गिरकर घायल हो जाते हैं। इस बारे में जानकारी करने पर वार्ड सभासद सागर छाबड़ा ने बताया कि इस बारे में कई बार नगर पालिका परिषद को फोन द्वारा अवगत कराया जा चुका है लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की। नगर पालिका परिषद लिपिक तौसीफ अहमद ने बताया कि हम जल निगम वालों से बहुत ज्यादा परेशान हो चुके हैं नगर में खुदाई की गई सड़कों के संबंध में पहले भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है लेकिन उनकी तरफ से कोई भी जबाब नहीं मिला कल पुनः पत्राचार कर जल निगम वालों को इसकी जानकारी दी जाएगी !