बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉक्टर सरला देवी चक्रवर्ती के संरक्षण में एनसीसी का 2025 सत्र का एनरोलमेंट कराया गया। एनरोलमेंट टेस्ट में शारीरिक प्रशिक्षण, लंबाई, व लिखित परीक्षा आयोजित की गई। एनरोलमेंट की परीक्षा व फिजिकल फिटनेस टेस्ट 8 यूपी गर्ल्स बटालियन बरेली से आए हुए वरिष्ठ ट्रेनर शंकर लाल व जी. सी. आई. निकिता उप्रेती द्वारा कराई गई। एनरोलमेंट परीक्षा में बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया छात्राओं ने लिखित परीक्षा व दौड़ में प्रतिभाग किया. इस प्रवेश एनरोलमेंट परीक्षा में उत्तम अंक पाने वाली छात्राओं का सत्र 2025 में एनसीसी का एनरोलमेंट किया जाएगा। एनसीसी प्रभारी डॉक्टर श्रद्धा यादव के निर्देशन में एनरोलमेंट परीक्षा संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया शीघ्र ही बटालियन द्वारा उनका मूल्यांकन करके परिणाम घोषित किया जाएगा।