बरेली। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। बरेली कॉलेज ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा व्यवस्था, आमजन की बैठने की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाएं। वहीं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है।बरेली कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है। साथी जलभराव की समस्या ना हो उसके लिए प्रशासन द्वारा खड़े इंतजाम किए गए हैं जगह-जगह सीमेंटेड ईटे भी लगाई जा रही है।