उझानी में कांग्रेसियों ने नगर पालिका का पुतला फूंका, क्रमिक अनशन 45 वें दिन भी जारी

WhatsApp Image 2025-08-05 at 5.38.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 45वें दिन प्रातः 10:00 बजे संघर्ष समिति के सदस्य योगेंद्र पाल सिंह, राजाराम जाटव मुन्नालाल जाटव, वेदपाल जाटव और नेपाल सिंह सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी, महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रज़ा ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव ,नगर कांग्रेस कमेटी उझानी का पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर , शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर उपस्थित ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह आंदोलन अब कांग्रेसियों व ग्राम वासियों का जीवन मरण का प्रश्न बन गया है और जब तक की इसका निराकरण नहीं होगा तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा कल आंदोलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव तथा बदायूं जनपद के पूर्व प्रभारी कुमद गंगवार आ रहे हैं कल उनके आगमन के बाद आंदोलन की आगे की दिशा तय की जाएंगी। आज के क्रमिक अनशन समाप्त होने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने रोष में आकर उझानी नगर पालिका परिषद प्रशासन का पुतला दहन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रज़ा ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अकील अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण पाराशर अली ने कहा कि किया आंदोलन अब हम लोग आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए जारी रखना चाह रहे हैं जिसकी दिशा जल्दी ही हम लोग संघर्ष समिति के साथ बैठकर तय करेंगे। धरना स्थल पर आज कमल प्रताप, तेजेंद्र पाल कश्यप, वेदपाल धनवीर ओमेंद्र, विपिन यादव, जगपाल सिंह सीटू सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, राम सिंह, राजपाल, टिंकू, जयपाल सिंह सीटू सिंह चौहान, सुखबीर, कुमार पाल महेश, कुलवंत ,फूल सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, नेत्रपाल ,जुगल किशोर, राजा, आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights