बदायूं में युवक की हत्या,छह सडका पर जाम,प्रदर्शन,पुलिस चौकी का घेराव,हंगामा
बदायूं। शहर के मोहल्ला खंडसारी निवासी 24 वर्षीय बहार हुसैन एक अगस्त को घण्टाघर चौराहे के पास चाय पीने गया था। तभी पांच आरोपियों ने मामूली बात पर बाहर हुसैन को चाकू मार दिए। गम्भीर हालत में बरेली ले जाया गया, जहाँ कल रात युवक की मौत हो गई। इस पर परिजन भड़क गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पांच में से दो ही आरोपियों को कड़ा,तीन आरोपियों को नही पकड़ा,इससे परिजन आक्रोशित है। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया। परिजनों ने आज छह सडका पर रास्ता जाम करके हंगामा,प्रदर्शन किया,पुलिस चौकी का घेराव किया। बदायूं में कहासुनी के चलते हुए विवाद में चाकू से घायल किए गए युवक की आज दोपहर बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बौखलाए परिजनों ने शहर के छह सड़का पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। फिलहाल भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर है और पीएसी भी बुला ली गई है। अफसर भीड़ को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। सदर कोतवाली के खण्डसारी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात बहार तुर्क नाम के युवक को चाकुओं से प्रहार कर घायल कर दिया गया था। बहार दिल्ली में सिलाई के कारखाने में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया तो परिजन बरेली के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। आज दोपहर को उसकी मौत हो गई। इस मामले में बहार के बहनोई मुजम्मिल हुसैन की ओर से फराज कुरैशी उर्फ सलमान, अकरम, तारिक व बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। हालांकि अब परिवार वाले शानू नाम के युवक को भी वारदात में शामिल बता रहे हैं। शानू हमलावरों के गैंग का सरगना बताया जा रहा है। आज दोपहर तकरीबन ढाई बजे दर्जनों की भीड़ छह सड़के पर जा पहुंची और जाम लगा दिया। भीड़ में महिला-पुरुष शामिल हैं, इनमें अधिकांश शहर के मोहल्ला खंडसारी के रहने वाले हैं। देखते ही देखते भीड़ की तादात बढ़ती चली गई। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन स्ट्रेंथ कम होने के कारण अफसरों को मामले की जानकारी दी गई। कुछ देर में ही भारी मात्रा में पुलिस बल समेत पीएसी वहां आ पहुंची। भीड़ में शामिल लोग पुलिस पर लापरवाही समेत धमकाने का आरोप लगा रहे हैं।













































































