भारत विकास परिषद की ओर से धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव, अंजू सक्सेना बनी तीज क्वीन

बदायूॅ। भारत विकास परिषद गौरीशंकर शाखा के तत्वाधान में जिला पंचायत सभागार में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, विशिष्ट अतिथि विमलेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बदायूं दीपमाला गोयल, जिला संयोजक गंगा समग्र सीमा चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा सीमा चौहान उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि गणों एवं प्रांत गतिविधि संयोजक अजय सक्सेना द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता एव मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अतिथि गणों को कार्यक्रम संयोजक ने अंग वस्त पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भोले शंकर के रूप में सजे अर्जुन वर्मा व गौरी माँ की वेशभूषा में सजी हुई नन्ही मुन्नी बच्चियों टिया वर्मा, सिद्धि पाठक, आध्या वर्मा, शालिनी पाठक द्वारा महादेव के भजन पर सुंदर प्रस्तुति देकर समस्त आगंतुकों का मन मोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव एवं श्याम लाल के नाती ज्वेलर्स के हरि कृष्ण वर्मा ने नगद धनराशि एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं ने हरियाली तीज की थीम पर नृत्य, गायन, वादन, युगल नृत्य, भजन गायन समेत तीज विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शाखा कोषाध्यक्ष आर0के0 उपाध्याय ने ओ साथी रे तेरे बिना क्या जीना… पर बहुत मनमोहक प्रस्तुति दी। दीपमाला गोयल, अंजली महाजन,अंजू सक्सेना, निधि वर्मा, राखी सक्सेना, शिवांगी वर्मा, नांदिनी, प्रियंका, मौली, यति, मुस्कान ने एकल नृत्य में प्रतिभाग किया।
अंजू सक्सेना- राजीव भारती, अंजलि महाजन- जितेंद्र महाजन ने युगल नृत्य किया। जिनका निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानदंडों पर आकलन किया। तीज क्वीन का खिताब अंजू सक्सेना ने जीता। समस्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेत्री एवं नीतू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक अजय सक्सेना, शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आर0 के0 उपाध्याय, संरक्षक रामौतार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सिंघल, हरि कृष्ण वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, अशोक गोड, दिनेश शर्मा, मुकेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र गुलाटी, जितेंदर महाजन, जिला संयोजक आयुष भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।